अमरीका के एक इंस्टीट्यूट "रियल क्लियर पाॅलिटिक्स" ने अपने एक सर्वे के आधार पर बताया है कि अगले राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन को अमरीका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की तुलना में ज़्यादा वोट मिलेंगे। इस इंस्टीट्यूट ने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के बारे में हाल ही में हज़ारों लोगों की सम्मिलिति से एक सर्वेक्षण कराया है जिसके परिणामों से पता चलता है कि जो बाइडन को डोनल्ड ट्रम्प से 9 प्रतिशत ज़्यादा वोट मिलेंगे।
ट्रम्प की विरोधाभासी नीतियां, नैतिक भ्रष्टाचार, ढुलमुल रवैया और कुप्रशासन उनकी लोकप्रियता में भारी गिरावट का कारण बना है। राजनैतिक टीकाकारों का कहना है कि कोरोना वायर से निपटने में ट्रम्प के कमज़ोर क्रियाकलाप, अश्वेतों के आंदोलन और उनकी विवादास्पद नीतियों के चलते अगले राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें भारी नुक़सान पहुंच सकता है।